झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य गोपाल यादव के अंतिम संस्कार में उमड़े लोग

भास्कर न्यूज|कोडरमा झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य और झारखंड आंदोलनकारी गोपाल यादव के अंतिम संस्कार में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को उनके पैतृक घर इंदरवा से अंतिम यात्रा गाजे-बाजे और पूरे सम्मान के साथ निकाला गया। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान ””स्वर्गीय गोपाल यादव अमर रहें”” के नारे गूंजते रहे।ज्ञात हो कि गोपाल यादव का इलाज हैदराबाद में चल रहा था। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। उनका पार्थिव शरीर रविवार को जैसे ही उनके निवास स्थान इंदरवा पहुंचा, लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम संस्कार में झामुमो के केंद्रीय महासचिव कमलनयन सिंह, प्रणव वर्मा, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, सचिव पवन माइकल कुजूर, केंद्रीय समिति सदस्य गंगा यादव, संजय पांडे, इश्लाम अंसारी, बैजनाथ मेहता, रामेश्वर मुर्मू, संजय साजन, रविंद्र शांडिल्य, अशोक कुमार, संजय यादव, श्यामदेव यादव, छोटू यादव, गुड़िया देवी, मोहम्मद सद्दाम, मोहम्मद नौशाद, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद खलील, दिवाकर तिवारी, दिलीप गुप्ता, बसंत पासवान, अशोक सिंह, सुरेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कोडरमा विधायक और पूर्व शिक्षा मंत्री नीरा यादव, जिप अध्यक्ष रामधन यादव, कांग्रेस जिला अध्यक्ष भागीरथ पासवान समेत कई दलों के नेता और कार्यकर्ता भी शामिल हुए। जिला प्रशासन की ओर से एसडीओ रिया सिंह, प्रशिक्षु डीएसपी दिवाकर कुमार, सीईओ कोडरमा हलदर सेठी और कोडरमा पुलिस के जवानों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *