कोडरमा घाटी में छपरा के सर्राफा व्यापारी से लाखों के सोने की लूट

कुन्दा| कुंदा थाना क्षेत्र के रंथा मोड़ के समीप सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना पुलिस को सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है युवक स्पलेंडर बाइक से लावालौंग की तरफ़ से कुंदा की ओर से आ रहा था। युवक की पहचान प्रतापपुर थाना क्षेत्र के कोलमालहन निवासी अभिषेक कुमार पिता गोपाल यादव के रूप में हुई है। भास्कर न्यूज | कोडरमा कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत घाटी में रविवार रात एक सोना व्यापारी से 808 ग्राम सोने की लूट हो गई। लूटे गए सोने की कीमत करीब 80 लाख रुपए बताई जा रही है। बिहार के छपरा जिले के साहिबगंज सोना पट्टी निवासी दीपक कुमार गुप्ता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक को आवेदन दिया है।दीपक ने बताया कि वह अपने भाइयों के साथ छपरा में आदित्य और आयुष ज्वेलरी शॉप चलाता है। शनिवार को वह अपने साथी सुजीत कुमार के साथ कोलकाता गया था। वहां उसने अपने घर के पुराने 808 ग्राम सोने के जेवर गला कर नए जेवर खरीदने की योजना बनाई थी।मगर वहां ज्वेलरी पसंद नहीं होने के बाद वह अपने पुराने सोने को लेकर रविवार को वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान करीब 10 बजे कोडरमा घाटी पहुंचा, तभी उसकी स्विफ्ट डिजायर कार खराब हो गई।दीपक और सुजीत कार ठीक करने की कोशिश कर रहे थे, तभी दो लोग वहां पहुंचे और कार की चाबी छीन ली। इसके बाद आठ और लोग वहां आ गए। सभी ने दीपक वह उसके साथ ही के साथ के साथ मारपीट की और उसके पॉकेट से 808 ग्राम सोना निकाल लिया। अपराधी आर्टिका गाड़ी से बिहार की ओर भाग गए। वे दीपक का बैग भी साथ ले गए। दीपक ने बताया कि लूटपाट के दौरान उसने एक अपराधी का मोबाइल छीन लिया था। घटना के बाद वह डर गया और बिना पुलिस को सूचना दिए सीधे छपरा चला गया। सोमवार को दोपहर 3 बजे वह कोडरमा थाना पहुंचा । गिद्धौर | गिद्धौर पुलिस ने सोमवार को थाना क्षेत्र के गिद्धौर से पहरा जाने वाली सड़क से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार युवक कुंदन कुमार पिता सुरेश दांगी तथा इरफान अंसारी पिता कलीम अंसारी दोनों गिद्धौर निवासी शामिल है।पुलिस ने दोनों युवक के पास से 12 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो स्मार्टफोन तथा एक अपाचे मोटरसाइकिल भी जब्त किया है। भास्कर न्यूज | पत्थलगडा पत्थलगडा प्रखंड के नोनगांव निवासी समाजसेवी व भाजपा नेता प्रदीप साव के पुत्र कंप्यूटर शिक्षक पंकज कुमार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पंकज अपनी बहन के घर मासीपीढ़ी हजारीबाग गया हुआ था। आज रेलवे का एग्जाम देने के लिए 11:30 बजे रोड पर पहुंचा। इसी बीच एक बुलेट सवार ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। वह घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से परिजनों ने उसे बेहतर इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया। दिवंगत के भाई रवि कुमार ने बताया कि पंकज इचाक में कंप्यूटर शिक्षक था और रेलवे का एग्जाम देने के लिए बस बैठने ही वाला था। इसी बीच एक बुलेट सवार ने धक्का मार दी। पत्थलगडा और हजारीबाग के काफी संख्या में लोग उसे देखने के लिए सदर अस्पताल पहुंचे। इस घटना से नोनगांव में शोक की लहर है। वह गांव का होनहार युवक था। परिजनों का रो कर हाल बुरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *