स्लम क्षेत्र के बच्चों के साथ मनाया क्रिसमस पर्व:100 से अधिक बच्चे हुए शामिल; विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, नृत्य, गायन, खेलों का हिस्सा बने

इम्पैक्ट फाउंडेशन ने इस साल क्रिसमस और नववर्ष का उत्सव स्लम क्षेत्र के बच्चों के साथ मनाया। निर्वाण नगर स्थित पार्क में इस खास अवसर पर बुधवार को इम्पैक्ट फाउंडेशन के 100 से अधिक बच्चे शामिल हुए और विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों, नृत्य, गायन, खेलों का हिस्सा बने। इम्पैक्ट फाउंडेशन की ओर से एक डोनेशन ड्राइव भी आयोजित की गई, जिसमें बच्चों को कई उपयोगी चीजें दी गईं। सभी बच्चों को मफलर, दस्ताने, टोपी, कंबल, स्टेशनरी आइटम्स जैसे कॉपियां, पेंसिल, पेन और एक शानदार पिज्जा पार्टी दी गई। इसके साथ ही सभी मेहमानों और बच्चों को पोहा भी परोसा गया। इस आयोजन में कई प्रमुख लोग शामिल हुए, जिन्होंने बच्चों के साथ मिलकर कार्यक्रम को और भी खास बनाया। अक्स फाउंडेशन से अनिता माथुर, सुशील और अर्चना, डिवास क्लब की कीर्ति राठौर और उनकी टीम, आकृति लैब्स से देवेश, सज्जाद, साथ ही मीरा सक्सेना, भार्गवी जगधरी, इसके इलावा अनुज सेठी ने सांता बनकर बच्चों के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और उन्हें मिठाइयां बांटी। दीपेन, रिचा और मनीषा ने नकद और सामग्री में सहयोग किया, जबकि शालिनी और उनकी बेटी ने बच्चों को चॉकलेट्स वितरित कीं। प्रिया ने बच्चों को कैप्स बांटी। अंकित और अमित नें सभी को पोहा पार्टी दी. अंशुल और उनकी वाइफ ने सांता स्टोरी सुना कर आज के दिन का महत्व बताया। इस विशेष कार्यक्रम के आयोजक हास्मिक घालेच्यां जो की इम्पैक्ट की डायरेक्टर है ने सभी का धन्यवाद दिया और सभी को शुभकामनाएं दी। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने और उन्हें खुशियां देने के लिए इम्पैक्ट फाउंडेशन ने सामूहिक प्रयास किया, और सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार बनाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *