भीलवाड़ा सांसद ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई:दामोदर अग्रवाल बोले- बाबा साहब अंबेडकर विरोधी चेहरा बेनकाब होने से कांग्रेस तिलमिलाई

प्रदेश की भजन-लाल शर्मा सरकार के एक साल पूरा होने पर सांसद दामोदर अग्रवाल ने आज भाजपा जिला कार्यालय में एक साल की उपलब्धियां गिनाई। पत्रकार वार्ता में सांसद ने कहा कि प्रदेश की भजन सरकार द्वारा पहले वर्ष में ही ऐतिहासिक एवं गौरवमयी उपलब्धियां मिली हैं।
प्रदेश सरकार ने “राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट” का आयोजन कर 35 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हस्ताक्षर हुए हैं। इसी क्रम में सरकार ने दस नीतियां भी घोषित की हैं जो राजस्थान को लक्ष्य प्राप्ति एवं जनसेवा में अग्रणी बनाएंगी। भजन लाल शर्मा सरकार ने आते ही पेपर लीक माफियाओं सहित 200 के लगभग गिरफ्तारी की है। एक प्रश्न के जवाब में सांसद ने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के उद्बोधन से कांग्रेस का बाबासाहब अंबेडकर विरोधी चेहरा बेनकाब हो गया है। इससे वह बुरी तरह तिल मिलाई हुई है। कांग्रेस ने बाबा साहब को इतना परेशान किया कि उन्हें नेहरू के मंत्रीमंडल से त्यागपत्र देना पड़ा। कांग्रेस ने बाबा साहब के सामने चुनाव लड़ कर उन्हें जीतने नहीं दिया। यहां तक की कांग्रेस ने बाबा साहब को ना तो भारत रत्न दिया ना ही संसद भवन में चित्र लगवाया। बाबा साहब से जुड़े प्रमुख स्थलों को भी उपेक्षित रखा। कांग्रेस सिर्फ झूठ और भ्रम के आधार पर जनता को धोखा देने का काम करती है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मान सिंह बारहठ, पूर्व विधायक बंशी लाल खटीक जिला महामंत्री गोपाल कृष्ण पालीवाल, भानु पालीवाल, जिला मीडिया प्रभारी अरविंद सिंह भाटी, जिला सह मीडिया प्रभारी नर्बदा शंकर पालीवाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *