जयपुर के मुहाना थाना पुलिस ने फ्लैट बेचने के नाम पर 50 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में एक शातिर बदमाश देवेन्द्र सिंघल उर्फ देवेन्द्र सिंह को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस जब आरोपी को गिरफ्तार करने उसके घर पहुंची तो वह अपनी बीबएमडब्ल्यू कार से कचरा फैंकने के लिए जा रहा था। मुहाना थाना सीआई मदनलाल कड़वासरा ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश देवेन्द्र सिंघल के खिलाफ लक्ष्मण प्रसाद शर्मा की ओर से एक रिपोर्ट दी गई थी। जिस में बताया गया था कि आरोपी ने उसे एक फ्लैट दिया जिस के आरोपी उस से 50 लाख रुपए ले चुका हैं। आरोपी ने वहीं फ्लैट अन्य लोगों को भी बेच दिया। जिस पर पीड़ित ने मुहाना थाने में रिपोर्ट दी जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आज आरोपी देवेन्द्र सिंघल को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी ने इस फ्लैट को पूर्व में तीन लोगों को बेच चुका है जिन से भी आरोपी पैसा ले चुका हैं। आरोपी द्वारा बेचे गए फ्लैट पर चार बैंकों और फाइनेंस कंपनी से आरोपी ने करोड़ों रुपए का लोन उठा रखा हैं। आरोपी की गैंग के अन्य लोगों के नाम से भी आरोपी ने फ्लैटों की कई बार रजिस्ट्री करवा रखी हैं। इन रजिस्ट्री पर आरोपी अलग-अलग बैंकों से करोडों रुपए का लोन ले चुका हैं। आरोपी 10 ज्याता फाइनेंस कम्पनियों को भी इसी प्रकार से चूना लगा चुका हैं। मुहाना थाने के एएसआई करण सिंह ने पीड़ित की शिकायत पर जांच की जांच में आरोपी के खिलाफ दोष प्रमाणित होने पर आज उस की गिरफ्तारी की गई।


