खड़गदा में 28 दिसंबर से रामकथा का आयोजन:भूमि पूजन के बाद निकाली वाहन रैली

सामाजिक समरसता और नदियों के संरक्षण को लेकर खड़गदा गांव में 28 दिसंबर से 5 जनवरी तक रामकथा होगी। नदियों और पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से रामकथा से पूर्व कथा स्थल गोवर्धन विद्या विहार खेल मैदान से वाहन रैली निकाली गई। इससे पूर्व भूमि पूजन किया गया। वाहन रैली क्षीरेश्वर धाम के महंत हरगोविंद पुरी और रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री के नेतृत्व में निकाली गई। रैली को सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, प्रधान ईश्वर सरपोटा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश पाटीदार, रामकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष ईश्वरचन्द्र भट्ट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली खड़गदा गांव से होते हुए घोटाद, पुनर्वास कॉलोनी, सागवाड़ा, गामठवाडा, गौरेश्वर, सूरजगांव होते हुए खड़गदा के विभिन्न मोहल्लों में पहुंची। विधायक शंकरलाल डेचा ने बताया कि पानी की आवश्यकता हम सबको है। इसलिए नदियों का सुरक्षित रखना जरूरी है। ये रामकथा इसी उद्देश्य से की जा रही है। रामकथा वाचक कमलेश भाई शास्त्री ने बताया कि गांव के आदिवासी समाज घर-घर रामकथा का निमंत्रण दे रहा हैं। साथ ही एक दिन का भोजन भी समाज की ओर से दिया जाएगा। खड़गदा में मोरन नदी के तट पर रिवर फ्रंट जन सहयोग से तैयार कराया जा रहा है। इसके शुरुआती कार्य में जो खर्च आया है, वह रामकथा के माध्यम से एकत्रित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *