जीएनडीयू में बिजनेस शब्दावली के 3,837 शब्दों का सफल अनुवाद

अमृतसर| गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी में बिजनेस शब्दावली (अंग्रेजी-पंजाबी अनुवाद) पर पांच दिवसीय विशेष पैनल मीटिंग सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान बिजनेस शब्दावली के 3,837 प्रमुख शब्दों का सफलतापूर्वक अनुवाद किया गया। यह प्रयास भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा कुलपति प्रो. करमजीत सिंह की दूरदृष्टि से गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ फाइनेंशियल स्टडीज के सहयोग से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। इसमें सहायक वरिष्ठ वैज्ञानिक (वाणिज्य) इंद्रदीप सिंह ने को-आर्डीनेटर की भूमिका निभाई, जबकि डॉ. हरसंदलदीप कौर ने स्थानीय संयोजक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा भाटिया, डॉ. निश्चय अरोड़ा और डॉ. मेघा मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *