स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग

भास्कर न्यूज | कोडरमा लोचनपुर स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय में सोमवार को बच्चों को मध्याह्न भोजन में जला हुआ चावल और सड़ा हुआ आम परोसे जाने का मामला सामने आया। नाराज बच्चों ने समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त ऋतुराज और जिला शिक्षा अधीक्षक से शिकायत की। बच्चों ने स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक और स्कूल प्रबंधन समिति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बच्चों ने बताया कि स्कूल में कभी भी मेनू के अनुसार भोजन नहीं दिया जाता। कई दिनों से अंडा भी नहीं मिला है। सोमवार को जो आम दिया गया, वह सड़ा हुआ था और उसमें कीड़े थे। बच्चे सड़ा हुआ आम कैरेट में भरकर और जला हुआ चावल बाल्टी में लेकर समाहरणालय पहुंचे थे।बच्चों ने कहा कि उन्हें जबरन खराब खाना खिलाया जाता है।बच्चों के साथ पहुंचे अभिभावकों ने एसएमसी पर मनमानी का आरोप लगाया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *