अबोहर में दो बाइक की आमने-सामने टक्कर:3 लोग घायल; एक की हालत गंभीर, सड़क पर बने गड्ढे से हुई बेकाबू

फाजिल्का जिले के अबोहर में राजपुरा और शेरेवाला गांव के बीच मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। सड़क पर गड्ढे की वजह से दो बाइकें आपस में टकरा गईं। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना की जानकारी देते हुए कालूराम ने बताया कि उनके साले शेषकरण सुबह चाय पीकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। राजपुरा-शेरेवाला मार्ग पर पीछे से आ रहे गदरखेड़ा के दो युवक और एक महिला की बाइक सड़क पर गड्ढे की वजह से बेकाबू हो गई। बाइक बेकाबू होने से टकराई यह बाइक शेषकरण की बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी। पायलट रमन कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घायल शेषकरण, सुखदेव सिंह और कीकर सिंह को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार शेषकरण की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *