रामगढ़ जिले के पतरातू में बावनधारा खटाल के पास बोलेरो और बाइक की सीधी भिड़ंत हुई। हादसे में होंडा सीबी होर्नेट बाइक पर सवार रोहन करमाली (19) की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथी आदर्श उरांव (15) को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू ले जाया गया। दोनों युवक रंका चोरधारा भदानी नगर ओपी के रहने वाले थे। वे कटिया मंडा पूजा से अपने घर लौट रहे थे। बोलेरो और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पतरातू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना पहुंचाया। बोलेरो चालक को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को भी थाना में रखा गया है।


