हेरोइन की सप्लाई देने आए दो तस्कर काबू

जालंधर| थाना कैंट की पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामले में दो अलग-अलग जगहोें से दो आरोपी पकड़े हैं। चौकी परागपुर के इंचार्ज मदन सिंह को सूचना मिली थी कि उनके एरिया में तस्कर हेरोइन की सप्लाई देने आया है। इसके बाद टीम ने अजीत नगर के विवेक गिल को गिरफ्तार 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसी तरह टीम ने भुलत्थ के रहने वाले सुनील कुमार को गिरफ्तार कर 11 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना कैंट में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-21 के तहत केस दर्ज किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *