पवित्र मंदिर प्राचीन संस्कृति की बहुमूल्य विरासत हैं: प्रो. दरबारी

अमृतसर| ढाब खटीकां स्थित प्राचीन मंदिर कोल कंधोली में राकेश खिंदरी की अध्यक्षता में धार्मिक संकीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि पंजाब के पूर्व डिप्टी स्पीकर प्रो. दरबारी लाल ने माथा टेका। प्रो. लाल ने अपने संबोधन में कहा कि पवित्र मंदिर भारत की प्राचीन संस्कृति की बहुमूल्य विरासत है, जहां सैंकड़ों वर्षों से श्रद्धालु बैठकर भजन कीर्तन करते आ रहे है। जिससे आपस में सामाजिक सौहार्द पैदा होता है, सहनशीलता और सहयोग की भावना बढ़ती है और राष्ट्र में भावात्मक एकता जन्म लेती है। इस मौके पर पार्षद अरूण पप्पल, विपन मेहरा, विनोद भोला, मास्टर विजय, राजू सहगल, मनु मेहरा, राकेश कुमार, इंद्र खन्ना, रोहित खिंदरी, सरोज कुमारी, देसराज, आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *