लातेहार में जंगली हाथी का आतंक:दो भाइयों के घरों को पहुंचाया नुकसान, परिवार ने भाग कर बचाई जान; ग्रामीणों ने हाथी को खदेड़ा

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक जंगली हाथी ने दहशत फैला दी। माल्हन पंचायत के टोला केकराही में मंगलवार रात दो बजे हाथी ने दो घरों को नुकसान पहुंचाया। हाथी ने रामकिशुन गंझू और उनके भाई रामचंद्र गंझू के घरों की बाउंड्री और दीवारें तोड़ दीं। घटना के समय दोनों परिवार घर में सो रहे थे। शोर सुनकर सभी ने पिछले दरवाजे से भागकर अपनी जान बचाई। पीड़ित परिवार के अनुसार, यह हाथी पहले भी तीन बार उनके घरों पर हमला कर चुका है। स्ट्रीट लाइट की मांग कई बार की गई: ग्रामीण ग्रामीणों ने स्थानीय तरीके से हाथी को जंगल की ओर भगा दिया। उनका कहना है कि गांव में अंधेरा रहने के कारण ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं। स्ट्रीट लाइट की मांग कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बिजली की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। ग्रामीणों ने लातेहार के डीसी, चंदवा प्रखंड के बीडीओ चंदन कुमार और वन विभाग के प्रभारी से स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो वे सड़क पर प्रदर्शन करेंगे। पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा रेंजर नंदकुमार महतो ने कहा कि सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही ग्रामीणों की मांग पर स्ट्रीट लाइट भी लगाई जाएगी। ————————————— ये भी खबर पढ़िए हाथियों का खौफ, पेड़ पर मचान बना रात गुजार रहे:कई गांवों में शाम होते घर छोड़ देते हैं लोग, कंटीले तार से घरों को घेरा चांडिल वन क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हेवेन, गुंडा, तिल्ला, लाकड़ी और चिंगड़ा पंचायतों के गांवों में सूरज ढलते ही लोग घरों में नहीं रुकते। मंदिर, स्कूल या किसी सार्वजनिक स्थल की ओर भागने की तैयारी करते हैं। हाथियों का झुंड कभी रात 8 बजे, कभी आधी रात को, तो कभी तड़के गांवों में घुस आता है। पढ़िए पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *