अमृतसर| रणजीत एवेन्यू में एक पान की दुकान के ताले तोड़ कर चोर 60 हजार रुपए और सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। फतेहगढ़ चूड़ियां रोड निवासी दीपक चौरसिया ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 11 जून की रात में अपनी दुकान बंद कर घर गए थे। अगली सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे, तो ताले टूटे हुए थे। तलाशी लेने पर पता चला कि चोर दुकान से 60 हजार रुपए की नकदी, सिगरेट की डिब्बियां, 2 पेटी कोल्ड ड्रिंक और 2 पेटी रेड बुल चोरी कर ले गए थे।


