इन्फ्लूएंसर दीपिका लूथरा के समर्थन में गुरसिमरन सिंह मंड पहुंचे अमृतसर

भास्कर न्यूज | अमृतसर सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर दीपिका लूथरा से मिलने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता गुरसिमरन सिंह मंड उनके घर पहुंचे मगर लूथरा घर पर नहीं मिली। जिस पर मंड सदर थाने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि वह दीपिका का समर्थन करने के लिए यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि दीपिका को डरने की कोई जरूरत नहीं है, वह हमेशा उसके साथ हैं। गुरसिमरन सिंह ने कहा कि उन्होंने दीपिका को फोन भी किया था मगर बात नहीं हो पाई। उन्होंने पुलिस से अपील की कि अमृतपाल सिंह मेहरों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए और जनता को पुलिस पर विश्वास बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि यह जरूरी है कि सच्चाई के साथ खड़ा हुआ जाए। दीपिका लूथरा की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। वह हर मंच पर उसका साथ देंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *