अश्लील वीडियो वायरल किया फिर दी जान से मारने की धमकी, केस

भास्कर न्यूज | अमृतसर| सोशल मीडिया पर अश्लील सामग्री पोस्ट करके एक नाबालिग की छवि खराब करने और उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप में साइबर क्राइम थाने में पुलिस ने अंबाला सिटी निवासी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार साइबर क्राइम पुलिस ने मजीठा रोज स्थित इंदिरा कालोनी निवासी कुलदीप सिंह की शिकायत पर अंबाला सिटी की शिवालिक कालोनी निवासी सुखविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपनी nojojej618 नामक फर्जी प्रोफाइल बनाई और उसमें उनके बेटे की फोटो लगाकर एक दूसरी अश्लील वीडियो के साथ उनके बेटे की असली आईडी से फोटो लेकर अपलोड कर वीडियो को वायरल कर दिया। जिससे उनके बेटे की छवि को धूमिल किया गया। जिस कारण उनका बेटा मानसिक तनाव भी पहुंचा गया। इतना ही नहीं, जब आरोपी के साथ उन्होंने संपर्क कर उक्त वीडियो को डिलीट करने के लिए कहा, तो आरोपी ने पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकियां दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *