अमृतसर में कोकीन सप्लायर नाइजीरियन समेत 6 गिरफ्तार:बेटे के इलाज के लिए भारत आया था, फिर ड्रग तस्करी में हुआ शामिल

अमृतसर पुलिस ने एक बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने एक नाइजीरियन कोलिन्स को दो स्थानीय तस्करों के साथ गिरफ्तार किया है। यह अमीर घरों के युवाओं को निशाना बनाते थे और उन्हें कोकीन सप्लाई करते थे। कोलिन्स 2023 में अपने बेटे के इलाज के लिए भारत आया था। बेटे के वापस लौटने के बाद वह बिना वैध दस्तावेजों के यहां रुक गया। वह दिल्ली के मरोली से ड्रग्स की तस्करी करता था। आरोपी वॉट्सऐप के जरिए संपर्क में रहते थे। अमीर परिवारों को बेचते थे कोकीन कोलिन्स ड्रग्स लाता और उत्तर भारत में अपने स्थानीय संपर्कों के जरिए इन्हें बेचता था। अखिलेश नाम का आरोपी या तो सीधे कोलिन्स से ड्रग्स लेता या खुद लेने जाता था। गिरोह अमीर परिवारों को निशाना बनाता और 20 हजार रुपए प्रति ग्राम तक कोकीन बेचता था। पाकिस्तानी तस्करों से संबंध एक अलग मामले में पुलिस ने हेरोइन और हवाला से जुड़े तीन और आरोपियों को पकड़ा है। आरोपी रवि कुमार का पाकिस्तानी तस्करों से संबंध था। वह शाम सिंह के साथ मिलकर तय जगहों से हेरोइन लेता था। गुरप्रीत सिंह हवाला का काम देखता था। वह मीट की रेहड़ी लगाता है और टोकन सिस्टम से हवाला के पैसे इकट्ठा करता था। उससे 8.10 लाख रुपए बरामद किए गए हैं। हवाला के पैसे दुबई के रास्ते पाकिस्तान भेजे जाते थे। दोनों मामलों मे 6 आरोपी गिरफ्तार पुलिस में नशा तस्करी के दोनों मामलों मे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर की गई। डीसीपी रविंदर पाल सिंह और एडीसीपी जगबिंदर सिंह के मार्गदर्शन में एसीपी यादविंदर सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर अमोलकदीप सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गिरफ्तार आरोपियों में नाइजीरिया निवासी कोलिन्स, बसंत एवेन्यू अमृतसर के 21 वर्षीय ईशप्रीत सिंह, 28 वर्षीय अखिलेश विज, 27 वर्षीय गुरप्रीत सिंह, 28 वर्षीय रवि कुमार उर्फ जग्गू और 21 वर्षीय शाम सिंह उर्फ राहुल शामिल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *