कपूरथला में 20 जून को नशा विरोधी साइक्लोथॉन:तीन जिलों के साइकिल क्लब लेंगे हिस्सा, पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित कर रही पुलिस

कपूरथला पुलिस पंजाब सरकार की नशा विरोधी मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए ‘स्वास्थ्य भी, विरासत भी’ थीम पर साइक्लोथॉन का आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम 20 जून को सुबह 5:30 बजे गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होगा। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि साइक्लोथॉन गुरु नानक स्टेडियम से शुरू होकर शहर का चक्कर लगाते हुए वहीं समाप्त होगी। कपूरथला, जालंधर और होशियारपुर के साइकिलिंग क्लब, एनजीओ और शहरवासी इसमें शामिल होंगे। सेमिनार, रैलियां और प्रतियोगिताओं का आयोजन पंजाब सरकार नशे के खिलाफ दोहरी नीति पर काम कर रही है। एक तरफ नशा तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। दूसरी तरफ लोगों को जागरूक करने के लिए सेमिनार, रैलियां और बच्चों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील जिला पुलिस नशे से प्रभावित लोगों को पुनर्वास केंद्रों में इलाज के लिए प्रेरित कर रही है। इससे वे समाज की मुख्यधारा में वापस लौट सकेंगे। एसएसपी ने लोगों से साइक्लोथॉन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उनका कहना है कि जनसहयोग से ही जिले को नशामुक्त किया जा सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *