अबोहर में बुजुर्ग दंपती पर हमला:प्लॉट में पानी छोड़ने का विवाद, दामाद और रिश्तेदारों ने तेजधार हथियारों से किया घायल

फाजिल्का जिले में अबोहर के गांव बल्लूआना में एक बुजुर्ग दंपती को उनके दामाद और रिश्तेदारों ने तेजधार हथियारों से घायल कर दिया। घटना 16 जून की शाम की है। घायल दंपती रीटा और भजन सिंह का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का कारण प्लॉट में दूषित पानी छोड़ने का विवाद था। पीड़ित दंपती का गांव के पास एक प्लॉट है। उनका दामाद और उसके रिश्तेदार इस प्लॉट में अक्सर रेत और दूषित पानी डालते थे। दंपती ने कई बार इसका विरोध किया, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। पुलिस बयान दर्ज करने नहीं पहुंची घटना वाले दिन शाम को जब दंपती ने दामाद को फिर पानी छोड़ने से मना किया, तो उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर तेजधार हथियारों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। घायल अवस्था में पड़े दंपती को पड़ोसियों ने अस्पताल पहुंचाया। पीड़ितों का आरोप है कि घटना के दूसरे दिन दोपहर तीन बजे तक पुलिस उनके बयान दर्ज करने नहीं पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *