जांजगीर-चांपा में अवैध रेत खनन पर कार्रवाई:टास्क फोर्स ने एक रात में 50 वाहन जब्त किए; इनमें ट्रैक्टर-हाईवा और जेसीबी शामिल

जांजगीर-चांपा में जिला प्रशासन और पुलिस की टास्क फोर्स टीम ने अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने एक रात में 50 से अधिक वाहनों को जब्त किया। चांपा क्षेत्र से एक हाईवा जब्त किया गया। बिर्रा क्षेत्र से 16 ट्रैक्टर और 3 जेसीबी चैन माउंटेन को पकड़ा गया। बलौदा क्षेत्र से 8 ट्रैक्टर और एक टिप्पर जब्त किए गए। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर खनिज विभाग, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्टर महोबे ने कहा कि रेत के अवैध कारोबार पर कोई ढील नहीं दी जाएगी। अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि 10 जून से 15अक्टूबर तक नदियों से रेत का खनन पर रोक लगाई गई है। वही सभी जब्त वाहनों पर खनिज अधिनियमों के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी। रेत भंडारण को लेकर कलेक्टर ने कहा कि जिले में 17 जगह पर परमिशन दिया गया है। सभी रेत भंडारण वाले जगहों पर टीम भेजकर जांच कराई जाएगी की किसी ने क्षमता से अधिक रेत का भंडारण तो नहीं किया है। यदि जांच में अधिक घन मीटर में रेत भंडारण पाया जाता है तो तत्काल कार्यवाही की जाएगी। इन रेत भंडारण वाले जगहों की सूची,पुलिस विभाग, एसडीएम को भेज दिया गया है। रात में भी निगरानी रखी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *