कपूरथला में जमीन विवाद:15 लाख बयाना लेने के बाद रजिस्ट्री नहीं की, कॉलोनाइजर की चारदीवारी तोड़ी; 2 पर FIR

कपूरथला में जमीन विवाद का मामला सामने आया है। गिलसन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक सिमरनजीत सिंह गिल ने पाखर सिंह से 4 कनाल 11 मरले जमीन का सौदा किया था। इसके लिए 15 लाख रुपए बयाने के रूप में दिए गए थे। सिमरनजीत ने जमीन पर चारदीवारी बना ली थी। पाखर सिंह को 21 मई 2025 को रजिस्ट्री करवानी थी। लेकिन वह तहसील में नहीं पहुंचे। 12 जून को पाखर सिंह के रिश्तेदार कुलदीप सिंह और तरसेम सिंह कुछ लोगों के साथ वहां पहुंचे। उन्होंने चारदीवारी के लोहे के एंगल तोड़ दिए। घटना फगवाड़ा के खुरमपुर गांव की है। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की। जमीन खाली करने की धमकियां भी दीं। सिमरनजीत की शिकायत पर थाना सदर फगवाड़ा पुलिस ने कुलदीप सिंह और तरसेम सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कुलदीप गांव पल्ली झिक्की का रहने वाला है। तरसेम सिंह नवांशहर जिले के नौरा गांव का निवासी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *