सीबीआई ने CMPF के दो कर्मचारियों को पकड़ा:रिटायरमेंट राशि रिलीज करने के लिए मांगी थी 20 हजार की रिश्वत

धनबाद में सीबीआई ने कोल माइंस प्रॉविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन (CMPF) के दो कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। पकड़े गए कर्मचारियों में सेक्शन ऑफिसर विष्णु प्रसाद गुप्ता और सहायक धीरज निषाद शामिल हैं। सीबीआई एसपी प्रहलाद किशोर झा के अनुसार, एक सेवानिवृत्त कर्मचारी ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि दोनों कर्मचारी रिटायरमेंट राशि रिलीज करने के लिए 20 हजार रुपए की मांग कर रहे हैं। प्राथमिक जांच में शिकायत सही पाई गई। टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ा सीबीआई की टीम ने बुधवार को CMPF कार्यालय में जाल बिछाया। शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपियों को पैसे सौंपे, टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए सीबीआई कार्यालय ले जाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *