पाकुड़ में कोयला लदा हाइवा पुल से गिरा:30 फीट नीचे खाई में जा गिरा वाहन, चालक गंभीर रूप से घायल

पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ। आमड़ापाड़ा-पाकुड़ कोल माइंस सड़क पर एक कोयला लदा हाइवा पुल से 30 फीट नीचे गिर गया। हादसे में हाइवा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना अमड़ापाड़ा कोयला खदान से पाकुड़ के लोटामारा अनलोडिंग साइडिंग की ओर जाते समय हुई। हाइवा लिंक रोड पर पचाईबेड़ा-पोखरिया के बीच पुल से टकरा गया। तेज गति के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और पुल से नीचे गिर गया। जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला स्थानीय लोगों ने चालक को निकालने का प्रयास किया। बाद में पुलिस ने जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को बाहर निकाला। चालक को तुरंत सदर अस्पताल भेजा गया। चालक बरहरवा थाना क्षेत्र का रहने वाला है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर कोयला ढुलाई करने वाले वाहन अक्सर तेज गति से चलते हैं। इस कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन ने सड़क सुरक्षा के लिए कई बार जागरूकता अभियान चलाया है। लेकिन ज्यादा फेरे लगाने के चक्कर में चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं। लोगों ने नियमित वाहन जांच अभियान चलाने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *