मानसून में करें इन 5 स्पॉट्स को विजिट:झरने, जंगल, हरियाली से सजी वादियां करेंगी दिल खुश, आज वर्ल्ड पिकनिक डे

मानसून आते ही छत्तीसगढ़ की प्रकृति अपने सबसे खूबसूरत रूप में नजर आती है। हरियाली, झरने और जंगलों का माहौल दिल खुश कर देता है। आज वर्ल्ड पिकनिक डे पर जानिए अाप रायपुर से करीब की वो बेस्ट 5 जगहें जहां मानसुन में पिकनिक ट्रिप तो बनती ही है। मौसम का मजा लेने अगर आप वीकेंड पर कहीं घूमने का मन बना रहे हैं, तो धमतरी का गंगरेल डैम आपके लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन हैं। रायपुर से करीब घटारानी, आपकी ट्रिप को यादगार बना देंगे। ये जगहें न सिर्फ प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर हैं, बल्कि यहां वाटर स्पोर्ट्स, पिकनिक और फोटोग्राफी के लिए भी बेहतरीन माहौल मिलता है। आइए जानते हैं इन दोनों स्पॉट्स की डिटेल… जानिए पिकनिक डे के बारे में
दुनियाभर में हर साल 18 जून को अंतर्राष्ट्रीय पिकनिक दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत फ्रांसीसी क्रांति के दौरान हुई। उस दौर में बाहर एक प्रकार का अनौपचारिक भोजन किया जाता था। पिकनिक फ्रांसीसी भाषा से लिया गया शब्द है। पिकनिक का अर्थ होता है, प्रकृति के बीच बैठकर भोजन या नाश्ता करना। 19वीं शताब्दी में इंग्लैंड की पिकनिक मशहूर हुई, जब सामाजिक अवसरों पर खाने की कई चीजों को शामिल किया जाता था। बाद के कुछ वर्षों में पिकनिक राजनीतिक प्रोटेस्ट के दौरान आम लोगों के बीच की गैदरिंग बन गई। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने पुर्तगाल में हुआ पिकनिक को सबसे बड़ी पिकनिक के तौर पर दर्ज किया। उस कार्यक्रम में करीब 20000 लोग शामिल हुए थे। बेस्ट 5 डेस्टीनेशन
जतमई-घटारानी गंगरेल बांध
ओना-कोना चिल्फी घाटी- भोरमदेव
बारनवापारा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *