​​​​​​​कोयला और राखड़ परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई:रायपुर में सड़क पर धूल-राख उड़ाने वाले 76 ट्रकों पर जुर्माना,विभाग ने ड्राइवरों को चेतावनी दी

छत्तीसगढ़ में खुले में कोयला और राखड़ का परिवहन कर रहे वाहनों पर परिवहन विभाग ने रायपुर क्षेत्र में कार्रवाई की है। परिवहन विभाग ने 76 वाहनों पर 73,600 रुपए की चालानी कार्रवाई की। अभियान के तहत विभाग ने ड्राइवरों को चेतावनी दी कि भविष्य में तिरपाल के बिना परिवहन न करें, ताकि सड़क सुरक्षा और पर्यावरण संतुलन बना रहे। इसके अलावा, नो पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर भी कार्रवाई की गई और चालकों को निर्देश दिया गया कि वे यातायात में बाधा न बनें। रायपुर उड़नदस्ता टीम की ओर से प्रमुख मार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। टीम प्रभारी सीके साहू ने बताया कि यह अभियान परिवहन सचिव और आयुक्त एस प्रकाश के निर्देश पर और अपर परिवहन आयुक्त डॉ. रविशंकर के मार्गदर्शन में चलाया गया। बिना तिरपाल परिवहन करने वाले वाहनों पर कार्रवाई जांच के दौरान पाया गया कि कई वाहन बिना तिरपाल के कोयला और राखड़ का परिवहन कर रहे थे, जिससे धूल, राख और प्रदूषण की स्थिति बन रही थी, साथ ही आमजन को भी असुविधा हो रही थी। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऐसी अनियमितताओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी जांच अभियान जारी रहेंगे। विभाग का उद्देश्य है कि परिवहन व्यवस्था सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित बनी रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *