अबोहर में 18 किमी सड़क निर्माण का काम शुरू:11.57 करोड़ की आएगी लागत, लोगों को शहर आने-जाने में होगी सुविधा

फाजिल्का के अबोहर में 18 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण का काम बुधवार से शुरू हो गया है। सड़क का निर्माण फाजिल्का रोड चुंगी से बकैनवाला तक होगा। अबोहर हलका इंचार्ज अरुण नारंग ने इस परियोजना का शुभारंभ किया। इस सड़क निर्माण पर 11 करोड़ 57 लाख रुपए की लागत आएगी। यह सड़क फाजिल्का रोड चुंगी से किल्लियांवाली होते हुए बकैनवाला तक जाएगी। इस मार्ग के बनने से आसपास के गांवों और ढाणियों के लोगों को शहर आने-जाने में सुविधा होगी। सीएम और मंत्री का जताया आभार अरुण नारंग ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान गांववासियों को शहरों जैसी सुविधाएं देने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने इस परियोजना के लिए मुख्यमंत्री मान और मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ये सभी रहे मौजूद कार्यक्रम में पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन विश्वजीत सिंह, राजिंदर कंबोज, देवेंद्र सिंह काका, एमसी विनोद, गणेश, मदन लाल, बिट्टू प्रधान, दिनेश सत्होत्रा, सुरजीत सिंह, एडवोकेट वरिंदर संधू, मोनू सिंह, रणजीत सिंह और अमीर चंद उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *