नाराज होकर पत्नी गई मायके, पति ने लगाई फांसी:सरगुजा में घर फांसी पर झूलता मिला शव, घर में अकेला था, पुलिस जांच में जुटी

सरगुजा के लटोरी में युवक का पत्नी के साथ विवाद हुआ तो तीन दिनों पहले वह बच्चों के साथ मायके चली गई। पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद युवक परेशान था। बुधवार को युवक घर में अकेला था। उसने घर में ही फांसी लगा ली। मामला लखनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम लटोरी निवासी आजू राजवाड़े (36 वर्ष) का कुछ दिनों पहले पत्नी से विवाद हुआ था। तीन दिनों पहले आजू राजवाड़े के ससुर घर आए और बच्चों के साथ आजू राजवाड़े की पत्नी को साथ लेकर चले गए। पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद आजू राजवाड़े परेशान रहने लगा। पिता लौटा तो फांसी पर झूलता मिला शव
आजू राजवाड़े घर में अकेला था। उसके पिता गौतम राम राजवाड़े सामाजिक कार्यक्रम में गणेशपुर गया था। गौतम राम राजवाड़े अपने बड़े बेटे की सूचना पर वापस घर पहुंचा तो आजू राजवाड़े का शव फांसी पर झूलता मिला। इसकी सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई। युवक के परिजनों ने बताया कि पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद से आजू राजवाड़े तनाव में था। हालांकि, उसने पत्नी और बच्चों को वापस लाने के लिए कोई पहल की थी या नहीं, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *