महासमुंद में 110 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:ट्रक के चेंबर में छिपाकर ओडिशा से ला रहे थे,साढ़े 16 लाख की ड्रग्स जब्त

छत्तीसगढ़ के महासमुंद में पुलिस ने गांजा तस्करी का एक मामला पकड़ा है। सिटी कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे 353 पर राजिम रोड मोड़ के पास नाकाबंदी कर एक मालवाहक वाहन को रोका। वाहन की तलाशी में ट्राली के नीचे बने चेंबर से 110 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने दुर्ग जिले के जामुल के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी शाहरूख खान (29) और आकाश कोसरे (20) दोनों घासीदास नगर जामुल के रहने वाले हैं। गांजा खाकी रंग के टेप से लिपटे 110 अलग-अलग पैकेट में मिला। प्रत्येक पैकेट में एक किलो गांजा था। भिलाई-दुर्ग में बेचने वाले थे तस्कर सिटी कोतवाली प्रभारी शरद दुबे के अनुसार, आरोपी सफेद रंग की टाटा डीआई (नंबर CG 04 ML 2991) में बागबाहरा से महासमुंद की ओर आ रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा ओडिशा से लाकर भिलाई-दुर्ग में बेचने वाले थे। पुलिस ने गांजे के साथ वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। दोनों आरोपियों को NDPS एक्ट की धारा 20(ख) के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जब्त किए गए गांजे की कीमत लगभग साढ़े 16 लाख रुपए आंकी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *