जैंतगढ़। एकीकृत पारा शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष शैलेश सुंडी ने कहा कि समूचा राज्य बारिश की चपेट में है। 17 जून से ही अधिकांश क्षेत्रों में बारिश हो रही है। 18 जून को तो बारिश ही नहीं थमी। पूरे जिले में जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस मौसम में जानमाल कि क्षति की भी संभावना बनी रहती है। लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। पर जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। जबकि स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य हित में छुट्टी नहीं दी गई है। ओडिशा के सभी सरकारी स्कूल 18 जून से खुलने वाले थे। पर सरकार ने भारी वर्षा के मद्देनजर 20 जून तक छुट्टी बढ़ा दी है। सुंडी ने जिला प्रशासन से 19, 20 जून को छुट्टी देने की मांग की है।


