भास्कर न्यूज | सरायकेला जिला आयुष विभाग द्वारा बुधवार को सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में हाल नव नियुक्त योग प्रशिक्षकों को ओरिएंटेशन प्रोग्राम के जरिए प्रशिक्षण दिया गया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पूनम कुमारी ने सभी नवनियुक्त योग प्रशिक्षकों से उनके कार्य एवं दायित्व के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी को लेकर भी उन्हें निर्देशित किया। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए योग प्रशिक्षक उपस्थित थे।


