भास्कर न्यूज|गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के पास पंजाब नेशनल बैंक के बगल में आज सुबह करीब 8 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण न्यू मोबाइल हाउस, मोबाइल गार्डन और ज्योति बैग हाउस जैसी दुकानों के छत पर भीषण आग लग गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, अग्निशमन दल मौके पर पहुंच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में दुकानों में धुएं व आग की चपेट में आ गईं। मौके की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने अथक प्रयास कर आग पर काबू पाया। आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केसरी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व किया। प्रशासन और जनता की सजगता व तत्परता ने एक बड़े हादसे को टाल दिया। बिजली विभाग के विद्युत कर्मी की के द्वारा व नगर परिषद के विद्युत कर्मी दोनों की टीम वहां की बिजली व्यवस्था को ठीक कर रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से आग बुझाने में विजय कश्यप, शंकर कश्यप, राम कुमार कश्यप, अनमोल कश्यप, अंकित कश्यप, मनीष कश्यप, राजेश कश्यप, हर्ष सीटू, शुभम केसरी, राहुल साहू, राहुल मोदनवाल, आकाश केसरी, अक्षय गुप्ता, अमर कश्यप, दिनेश कश्यप, अजित कमलापुरी, नंद किशोर श्रीवास्तव, बृज कश्यप ( लाला), रमेश कश्यप, अमन कश्यप, राहुल कश्यप, उमेश कश्यप आदि ने भी आग बुझाने में सक्रिय भूमिका निभाई।


