बीटेक फर्स्ट ईयर, बीफार्मा फर्स्ट ईयर, फार्म डी, बी. आर्क व बीएचएमसीटी कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी की सत्र 2025-26 के अंडर ग्रेजुएट कोर्सों के लिए सेंट्रलाइज्ड ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत बीटेक फर्स्ट ईयर, बीफार्मा फर्स्ट ईयर, फार्म डी, बी आर्क और बीएचएमसीटी कोर्स में दाखिला दिया जएगा। जारी शेड्यूल के मुताबिक काउंसलिंग दो राउंड में होगी। पहले राउंड की रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस जमा करवाने के लिए उम्मीदवारों को 23 जून तक का समय दिया है। इसके बाद रैंक तैयार करने की प्रक्रिया 26 जून को होगी। चॉइस फिलिंग के लिए उम्मीदवारों को 26 से 28 जून शाम 5 तक का समय मिलेगा। यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग का रिजल्ट एक जुलाई को जारी होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आवंटित संस्थान में 5 जुलाई शाम 6 बजे तक रिपोर्ट करनी होगी। वहीं, जारी किए गए शेड्यूल के मुताबिक दूसरे राउंड की रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की प्रक्रिया 7 से 8 जुलाई शाम 5 बजे तक चलेगी। रैंक तैयार करने की प्रक्रिया 11 जुलाई को होगी। वहीं, सेकेंड राउंड में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को चॉइस फिलिंग के लिए 12 जुलाई शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। चॉइस फिलिंग के बाद काउंसलिंग का रिजल्ट 15 जुलाई को आएगा। रिपोर्टिंग 16 जुलाई को सुबह 9 बजे से 19 जुलाई शाम 6 बजे तक करनी होगी। यह शेड्यूल आईकेजीपीटीयू और एमआरएसपीटीयू के सभी कैंपस और कॉलेजों पर लागू होगा। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए जिन्होंने पहले प्री-रजिस्ट्रेशन फीस दी है, उन्हें भी यह फीस देनी होगी। यह राशि बाद में सेमेस्टर फीस में एडजस्ट होगी। बीटेक और बीफार्मा कोर्सों में ट्यूशन फीस वेवर स्कीम के तहत सीटें उपलब्ध हैं। यह सुविधा केवल पंजाब निवासियों को मिलेगी, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय 8 लाख से कम है। पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम भी पंजाब सरकार के नियमों के अनुसार लागू होगी। रिपोर्टिंग के समय सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। दस्तावेज न होने पर आवंटित सीट रद कर दी जाएगी। सीट मिलने के बाद उसे अंतिम राउंड की रिपोर्टिंग की अंतिम तारीख से 7 दिन के भीतर वापस लिया जा सकता है। दोनों राउंड पूरे होने के बाद एडमिशन कॉलेज या कैंपस स्तर पर होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *