गतिविधि के तहत विद्यार्थियों ने रोपे पौधे

जालंधर| सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा के विद्यार्थियों ने पौधरोपण गतिविधि में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल मीनाक्षी भगत ने विद्यार्थियों को गर्मियों की छुट्टियों में एक पौधे लगाने और उसमें होने वाले बदलावों को देखने के लिए कहा। प्रत्येक छात्र ने अपना पसंदीदा पेड़ लगाया। उन्होंने सभी बदलावों को देखा और अपनी नोटबुक पर लिखा। इस गतिविधि पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने उनकी सराहना की और उन्हें अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *