जालंधर| लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग 2025 में वैश्विक स्तर पर टॉप-50 में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय यूनिवर्सिटी होने का खिताब हासिल किया है। वैश्विक स्तर पर एलपीयू ने 48वें स्थान हासिल किया। यह पहली बार है जब कोई भारतीय यूनिवर्सिटी वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष 50 में जगह अपनी बनाने में सफलता हासिल की है। एलपीयू ने लगातार दूसरे वर्ष भारत में पब्लिक और प्राइवेट दोनों यूनिवर्सिटी में अपना दूसरा स्थान बरकरार रखा है। क्वालिटी एजुकेशन की श्रेणी में, एलपीयू ने वैश्विक स्तर पर 18वां रैंक हासिल किया। एलपीयू ने 92.6 स्कोर हासिल किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद और विवि के संस्थापक चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल ने कहा कि यह वैश्विक मील का पत्थर न केवल एलपीयू के लिए, बल्कि बड़े पैमाने पर भारतीय उच्च शिक्षा के लिए गौरव का क्षण है।


