भास्कर न्यूज | जालंधर जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने वर्ष 2024 और 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए कैटेगरी वाइज टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ मार्क्स जारी कर दिया है। इस बार सभी सीबीएसई के टॉप 20 परसेंटाइल कटऑफ व पीडब्ल्यूडी छोड़ कर अन्य सभी कैटेगरी में कमी आई है। कैटेगरी में 20 परसेंटाइल में बढ़ोतरी हुई है। सबसे अधिक बढ़ोतरी ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में हुई है। 2024 में ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के 12वीं में 331 अंक हासिल करने वाले स्टूडेंट्स का आईआईटी व एनआईटी में एडमिशन मिल गया था, लेकिन इस बार जनरल से अधिक कटऑफ ईडब्ल्यूएस का 359 अंक हो गया है। इस बार टॉप 20 पर्सेंटाइल उम्मीदवारों में से बाहर होने और 12वीं बोर्ड एग्जाम में 75 फीसदी मार्क्स न आने के चलते बहुत से स्टूडेंट्स के आईआईटी व एनआईटी में पढ़ने का सपना टूट गया है। आईआईटी व एनआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन लेने के लिए 12वीं बोर्ड एग्जाम में कम-से-कम 75 फीसदी नंबर होना चाहिए (एससी, एसटी व दिव्यांग के लिए 65 फीसदी) या फिर संबंधित बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में टॉप 20 परसेंटाइल उम्मीदवारों में से एक होना चाहिए। जोसा काउंसिलिंग में भाग लेने वाले स्टूडेंट्स को 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अंक और टॉप 20 परसेंटाइल होना जरूरी है। यदि कोई छात्र इन दोनों नियमों को पूरा नहीं कर पाता है, तो काउंसिलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। इसके अलावा यदि किसी बोर्ड के टॉप 20 परसेंटाइल नहीं होंगे, तो ऐसे मामले में सीबीएसई के नियमों का पालन किया जाएगा। आईआईटी, एनआईटी, ट्रिपल आईटी में एडमिशन के लिए जोसा काउंसिलिंग करता है। जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड पास करने वाले अभ्यर्थी जोसा काउंसिलिंग के जरिए आईआईटी व एनआईटी, आईआईईएसटी, आईआईआईटी और अन्य जीएफटीआई तकनीकी संस्थानों में बीटेक और अन्य कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। 21 जून को जारी होगा राउंड 2 का रिजल्ट जोसा काउंसलिंग के तहत राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 जून 2025 को घोषित किया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स को फर्स्ट राउंड में सीट का अलॉटमेंट होगा, उन्हें ऑनलाइन रिपोर्टिंग के दौरान सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा कर सर्टिफिकेट अपलोड कर अपनी सीट 19 जून 2025 तक कन्फर्म करनी होगी। दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 21 जून 2025 को, तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 28 जून 2025 को, चौथे राउंड का 4 जुलाई को, 5वें राउंड का 10 जुलाई को और अंतिम यानी छठे राउंड का सीट अलॉटमेंट 16 जुलाई को जारी होगा।


