स्व. सोनम की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा

भास्कर न्यूज | जालंधर जालंधर के प्रमुख उद्योगपति एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए नरेश तिवारी की बहू स्व. सोनम तिवारी पत्नी मनदीप तिवारी मिक्की की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना सभा हुई। बीते दिनों सोनम तिवारी का आकस्मिक निधन हो गया था। वह धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। शहर के तमाम औद्योगिक संगठन, राजनीति एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े लोग प्रार्थना सभा में पहुंचे एवं पवित्र आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल, आम आदमी पार्टी के सेंटर विधानसभा हलका प्रभारी नितिन कोहली, विधायक बाबा हेनरी, पूर्व विधायक राजेंद्र बेरी, फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन के प्रधान नरेंद्र सिंह सग्गू, उद्योग नगर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रधान तेजिंदर सिंह भसीन, जालंधर में वैश्य फेडरेशन के प्रधान राजन गुप्ता, जालंधर जिमखाना क्लब के सचिव संदीप बहल, जालंधर चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स के उप प्रधान शांत कुमार गुप्ता, वीनस प्लाईवुड से समीर गुप्ता, जालंधर व्यापार मंडल के पदाधिकारी पविंदर बहल ने सोनम तिवारी को नम आंखों से श्रद्धासुमन अर्पित किए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *