जालंधर| रोटरी क्लब इंटरनेशनल की ओर से मंगलवार को रोटरी डिस्ट्रिक्ट असेम्बली डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोहित ओबेरॉय एवं असेम्बली चेयरमैन कपिल सूद की देख रेख में हुई। इस दौरान क्लब पदाधिकारियों ने आने वाले समय में किए जाने वाले विभिन्न प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नोमिनी डिजिग्नेट इंजीनियर विजय सहदेव एवं वीना सहदेव को मानवता की सेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान हेतु सम्मानित किया गया।


