ये तस्वीरें बता रहीं…मॉनसून के लिए निगम की तैयारियां हैं खतरनाक

भास्कर न्यूज । जालंधर जालंधर में प्री-मानसून की दस्तक हो चुकी है। मौसम विभाग की मानें तो 25 जून से झमाझम बारिश शुरू होगी, लेकिन इसको लेकर निगम की तैयारियां अधूरी चल रही है। निगम की मेन सीवर लाइनें की डी-सिल्टिंग के काम पेंडिंग पड़े हैं। मेन सीवर लाइन से पानी की निकासी बंद है। अगर बारिश हुई तो मेनहोल ओवर फ्लो होगा जिससे सड़कें पर पानी जमा हो जाएगा। इसके कारणा सिटी में लाडोवाली रोड, शास्त्री मार्केट, गुरुनानक पूरा रोड, बीएसएफ चौक, बशीरपुरा, स्वर्ण पार्क, इंदिरा कॉलोनी की सड़कों पर जलभराव की समस्या देखने को मिलेंगी, जिससे लोगों का परेशान होना तय है। हालांकि मेयर वनीत धीर और कमिश्नर गौतम जैन की सख्ती के बाद रोड गलियों की सफाई का काम शुरू हो गया है, लेकिन यह काम धीमी गति से चल रहा है। अगर मानसून तक मेन सड़कों की सफाई का काम पूरा नहीं हुआ तो हालात और खाराब हो सकते हैं। सिटी में निगम की आतंरिक गलियों की 1500 किमी. और 150 किमी. मेन सीवर लाइन हैं और इसकी सफाई का काम अभी अधूरा बना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *