निगम में जेसीबी ऑपरेटर, फिटर-कुलियों का धरना

जालंधर| अपनी मांगों को लेकर जेसीबी ऑपरेटर और फिटर-कूली ने नगर निगम में काम बंद कर धरना दिया। बुधवार सुबह मुलाजिम निगम में धरने के लिए पहुंचे तो उन्हें सुरक्षा कर्मियों ने रोक भी लिया। दोनों पक्षों में कहासुनी भी हुई लेकिन मुलाजिमों ने फिर भी धरना दिया। उनका कहना था कि वे निगम में 20 वर्ष से काम कर रहे हैं, लेकिन अभी तक निगम प्रशासन ने उन्हें पक्का नहीं किया है। समय-समय पर अधिकारियों को मांगें संबंधी ज्ञापन भी दिया गया। इस संबंध में वाटर सप्लाई रिकवरी यूनियन के चेयरमैन राजेन्द्र सभ्रवाल ने कहा िक बुधवार को मुलाजिमों ने मांगें को लेकर काम बंद रखा और वीरवार को भी काम बंद रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *