भास्कर न्यूज | जालंधर गाजी गुल्ला में मेन सीवर लाइन की डी-सिल्टिंग का काम देखने के लिए निगम कमिश्नर गौतम जैन पहुंचे। बुधवार को सुबह गाजी गुल्ला में पांच ग्रैप ऑटो मशीन से डी-सिल्टिंग का काम शुरू कर दिया है। यहां करीब दो घंटे कमिश्नर मौजूद रहे। मानसून को देखते हुए गाजी गुल्ला में दिन और रात में सीवर लाइन की सफाई का काम होगा। यहां पर आश्रम वाली सड़क पर इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाने का काम भी होगा। मानसून सिर पर होने पर भी सीवर की डी-सिल्टिंग के काम पेंडिंग हैं। निगम ने कॉन्ट्रैक्टर को वर्क-ऑर्डर किए। इसके बाद भी डी-सिल्टिंग में देरी हो रही है। मंगलवार को गाजी गुल्ला में डी-सिल्टिंग में लापरवाही पर एसडीओ गुरशरण को नौकरी से टर्मिनेट और एक्सईएन सुखविंदर को चार्जशीट का नोटिस दिया है। कॉन्ट्रैक्टर आकाश को ब्लैक िलस्ट करने की कार्रवाई का नोटिस दिया। इसके अलावा एसई राहुल गगनेजा को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इससे बुधवार को ओएंडएम ब्रांच के अधिकारियों में हड़कंप मच रहा। गाजी गुल्ला में सुबह 10:30 बजे कमिश्नर गौतम जैन, एक्सईएन सुखविंदर, एसडीओ गुरशरण, रिटायर्ड एसई सतिंदर महाजन समेत अन्य अधिकारी पहुंचे हुए थे। यहां पर सीवर लाइनों में डी-सिल्टिंग का काम शुरू किया है। जिक्रयोग है कि इस सारे मामले की शिकायत पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी राजन शारदा ने शिकायत की थी। वे भी इस दौरान वहां मौजूद रहे। गाजी गुल्ला में सीवर की सफाई देखने पहुंचे कमिश्नर गौतम जैन व अन्य।


