पत्ता तब तक सुरक्षित, जब तक वह पेड़ से जुड़ा रहता है, ऐसा ही गुरु-शिष्य का रिश्ता

भास्कर न्यूज | जालंधर इंसान के जीवन में धर्म का अपना स्थान है। हर इंसान किसी न किसी रूप से देवी-देवताओं की पूजा करता है। उन देवी-देवताओं में भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप खाटू श्याम और श्री बालाजी महाराज हैं, जिनके भक्त संसार के कोने-कोने तक फैले हुए हैं। शहर में ऐसी ही प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ जी श्री बालाजी धाम है। थापरां मोहल्ला स्थित इस मंदिर में वर्षों से सप्ताहिक, मासिक और वार्षिक भव्य संकीर्तन करवाया जा रहा है। मंगलवार देर रात तक चले मासिक संकीर्तन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने बताया कि खाटू श्याम, श्री बालाजी महाराज व अन्य देवी-देवताओं का भव्य हार-शृंगार किया गया। भक्तों ने कमल के फूलों की 31 मालाओं से बाबा का हार शृंगार किया गया। इसके अलावा 56 प्रकार के अलग-अलग व्यंजनों का भोग भी लगाया गया। मंदिर परिसर में केवल खन्ना एंड पार्टी ने भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। सेवादार गौरव थापर ने कहा कि जैसे एक पत्ता जब तक वृक्ष के साथ जुड़ा रहता है, तब तक सुरक्षित रहता हैं, स्वयं तो हरा-भरा दिखता है साथ ही लोगों के मन को भी भाता है। लेकिन पेड़ से अलग होते ही, वो दम तोड़ देता है। ठीक इसी प्रकार एक शिष्य भी प्रेम-भक्ति से खुद को वृक्ष रूपी गुरु से जोड़े रखती है। गुरु के संग ही वो सुरक्षित रहता है। यहां रोहित कालिया, स्वीटा राम, संजीव जैन, अमित जगोता, दीपक मोदी, वरुण, गगन ग्रोवर, पवन मल्होत्रा, मनोज बाहरी, रवि मदान, विशाल सोनी, विवेक मल्होत्रा, पवन कोछड़, सुरिंदर राणा, विवेक हांडा, दिनेश गुप्ता, दिनेश रोमी, राकेश जांगड़ा, पार्थ, गौरव घई, प्रेम पाल, दविंदर गांधी, राहुल, हनी जोशी, कुणाल खन्ना व अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *