गुरुद्वारा गोबिंदगढ़ में गुरमत समागम गुरबाणी के कीर्तन से संगत निहाल

जालंधर| गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा मोहल्ला गोबिंदगढ़ में मंगलवार को मासिक गुरमत समागम करवाया गया। उप प्रधान मनिंदर सिंह सोनू ने बताया कि रखे गए गुरमत समागम में सचखंड श्री दरबार साहिब श्री अमृतसर साहिब के हजूरी रागी भाई सिमरप्रीत सिंह के अलावा भाई सुरिंदर सिंह ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन और गुरमत विचारों से संगत को आनंद-विभोर किया। उन्होंने संगत को श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम को समर्पित करवाए जाने वाले गुरमत समागमों की शृंखला में घर-घर में श्री सहज पाठ आरंभ करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधान बलवंत सिंह, सेक्रेटरी दविंदर सिंह रियात, मनजीत सिंह भंवरा, कैशियर रछपाल सिंह, अमरजीत सिंह, तेजिंदर सिंह, गुरविंदर सिंह और अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *