भाविप, भारतीय योग संस्थान ने करवाया योग

भास्कर न्यूज | जालंधर आदर्श नगर पार्क में भारत विकास परिषद और भारतीय योग संस्थान द्वारा योग शिक्षक राम अवतार विज ने योग शिविर के 5वें दिन कब्ज, अपच जैसे रोगों पर विचार चर्चा की। कार्यक्रम का आरंभ वीणा कपूर ने मधुर भजन- सुख के सब साथी दुख में ना कोई… से किया। उन्होंने बताया कि योग कब्ज को रोग नहीं मानता यह अच्छा भोजन न लेने और शारीरिक कार्य न करने से पैदा होता है। प्रतिदिन योग कक्षा में जाकर चुने हुए आसन वज्रासन, त्रिक ताड़ासन, कमर चक्रासन, मंडूकासन उदर पवन मुक्त आसन, मरकटआसन और सूक्ष्म व्यायाम करके इससे बचा जा सकता है। भारत विकास परिषद जालंधर के जिला अध्यक्ष राकेश बब्बर ने साधकों को योग अभ्यास कक्षा में आकर करने के लिए प्रेरित किया। सर्व धर्म प्रार्थना के बाद फल प्रसाद वितरण किया गया। प्रबंधकों ने बताया कि 19 जून दिन वीरवार को योग द्वारा मोटापा निवारण विषय पर चर्चा और अभ्यास करवाया जाएगा। यहां अशोक मागो, राज सभ्रवाल, अनिल सेखड़ी, हर्षवर्धन शर्मा, राज शर्मा, वरुण विज व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *