जितना पानी पिएंगे उतना रहेंगे स्वास्थ्य : अश्विनिआनंद

भास्कर न्यूज |जालंधर दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और कैंटोनमेंट बोर्ड की ओर से 7 दिवसीय योग शिविर जवाहर पार्क जालंधर कैंट में करवाया गया। इसमें कैंट के सीईओ कुंवर ओमपाल सिंह विशेष तौर पर पहुंचे। उनके साथ सीमा, आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी सज्जनानंद, पूनम पाठक, महेश गुप्ता, दिनेश कुमार,सुनील कुमार, अंजीव,कमल कुमार भी उपस्थित थे। योगाचार्य स्वामी अश्विनिआनंद ने योग प्रेमियों को प्राणायाम, मर्कट आसन, ताड़ आसन, वृक्ष आसन, मंडूक आसन करवाए। स्वामी जी कहा कि​ भागदौड़ भरी जिंदगी में हम भोजन को जल्दबाजी में ले रहे हैं जबकि उसे ठीक से चबाना बेहद जरूरी है। भोजन को अच्छी तरह से चबाने से यह छोटे-छोटे टुकड़ों में टूट जाता है। इससे लार में मौजूद एंजाइम भोजन के साथ मिलकर इसे जल्दी पचा देते हैं। अधपका भोजन पेट में जाकर अधिक मेहनत करवाता है, जिससे अपच, गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। स्वामी जी ने क​हा कि पानी सेहत का आधार है, पानी हमारे शरीर के लिए एक अनमोल उपहार है। यह सिर्फ हमारी प्यास बुझाने वाला एक पेय नहीं, बल्कि सेहत का आधार है। स्वस्थ जीवन के लिए पानी का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना बेहद जरूरी है। हमारे शरीर का लगभग 60-70% हिस्सा पानी से बना है। पानी शरीर के तापमान को नियंत्रित भी करता है। संस्थान की जालंधर शाखा प्रमुख साध्वी पल्लवी भारती ने बताया कि यह योग शिविर 21 जून तक चलेगा। इसके लिए कैंट के जवाहर पार्क में सुबह छह बजे पहुंचें। जवाहर पार्क में योगासन करते साधक (दाएं) शिविर के दौरान मौजूद दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान और कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *