भास्कर न्यूज |लुधियाना मॉडल टाउन थाने की पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि जब कृष्णा मंदिर, मॉडल टाउन के पास पुलिस गश्त पर थी। तभी एक व्यक्ति शराब देने के लिए नंदा पार्क, मॉडल टाउन एक्सटेंशन में इंतजार कर रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 16 बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पकड़े आरोपी की पहचान रामेश कुमार पुत्र तारा कुमार निवासी निर्मल नगर बताई। आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।


