घर के बाहर खड़े होने से रोका तो 6 युवकों ने परिवार पर हमला किया

भास्कर न्यूज | लुधियाना जनकपुरी में एक महिला द्वारा घर के बाहर खड़े होकर शोर मचाने से रोके जाने पर 6 युवकों ने घर में घुसकर परिवार पर हमला कर दिया। घटना 15 जून की रात करीब 11 बजे की है। हमले में महिला, उसके पति, भाई और भाभी घायल हो गए। हमलावरों ने देर रात दोबारा हमला कर परिवार को अस्पताल जाने से रोका और मोबाइल, एक्टिवा व कूलर तक तोड़ डाले। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी फरार हैं। शिकायतकर्ता गीता रानी ने बताया कि मोहल्ले का युवक शिवम् अक्सर अन्य लड़कों के साथ उनके घर के बाहर खड़ा होकर शोर मचाता था, जिससे घर की महिलाओं को असुरक्षा महसूस होती थी। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो शिवम् ने अपने साथियों प्रिंस, प्रियांशु, राणा, मोनू और जतिन को बुला लिया। आरोप है कि सभी मिलकर घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए महिला और पुरुषों की बेरहमी से पिटाई की। हमले में गीता रानी, उनके पति सब्त राम, भाई और भाभी को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित परिवार के अनुसार उनका मकान दो गलियों में खुलता है। जब गली नंबर 7 का दरवाजा बंद कर वे 8 नंबर गली से सिविल अस्पताल जा रहे थे, तभी रात करीब 1:30 बजे आरोपियों ने दोबारा हमला कर दिया। पुलिस ने सातों में से आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है, बाकी की तलाश जारी है। मामले की जांच अधिकारी कुलवंत सिंह कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *