चुनाव से पहले कांग्रेस समर्थकों को बांट रहा था राशन, पुलिस ने पकड़ा

लुधियाना| उपचुनाव से पहले पुलिस की सख्ती जारी है। हैबोवाल थाना पुलिस ने गोपाल नगर में वोट के लिए राशन बांट रहे एक व्यक्ति को रंगे हाथों काबू किया है। आरोपी कार में राशन की थैलियां भरकर कांग्रेस समर्थकों को बांट रहा था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी कार से राशन की 9 थैलियां और एक कांग्रेस पार्टी का झंडा बरामद किया है। जांच अधिकारी एएसआई मनदीप सिंह ने बताया कि वह पुलिस टीम के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गोपाल नगर में एक व्यक्ति अपनी कार (PB10JP-1132) में सवार होकर लोगों को राशन बांट रहा है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने आरोपी राज कुमार निवासी गोपाल नगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई चुनाव आचार संहिता के तहत की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *