फ्लाइंग सर्विलेंस टीम के काम में बाधा, अज्ञात कांग्रेसी वर्करों पर केस

लुधियाना| वेस्ट विधानसभा उपचुनाव के दौरान फ्लाइंग सर्विलेंस टीम के काम में बाधा डालने पर थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी जगजीत सिंह ने बताया कि उन्हें रिटर्निंग ऑफिसर-6 की ओर से शिकायत मिली थी कि 16 जून को चुनाव ड्यूटी में तैनात फ्लाइंग सर्विलेंस टीम को कुछ अज्ञात लोगों ने ड्यूटी के दौरान रोकने और बाधा डालने की कोशिश की। शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। मामला चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने के गंभीर अपराध से जुड़ा हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *