अमृतसर| स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने और तरनतारन मोलसरी रिसोर्ट के पास स्थित आईबीटी इंस्टीट्यूट ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को एक बार फिर शानदार परिणाम दिए हैं। सेंटर कोऑर्डिनेटर मीरा खन्ना ने बताया कि आईबीटी इंस्टीट्यूट पिछले कई वर्षों से बैंकिंग और अन्य सरकारी विभागों की परीक्षाओं की कोचिंग देकर हजारों विद्यार्थियों को सफलता दिला चुका है। इसी भरोसे के चलते आज संस्था देशभर में 100 से अधिक सेंटर चला रही है। मीरा खन्ना ने बताया कि संस्थान यूपीएससी, आईएएस, आईपीएस, एसएससी, बैंकिंग, पंजाब गवर्नमेंट, इंश्योरेंस, पीएसपीसीएल जैसी परीक्षाओं के लिए सबसे विश्वसनीय कोचिंग सेंटर बन चुका है। हाल ही में आए नतीजों में आईबीटी के विद्यार्थियों ने कई क्षेत्रों में सफलता हासिल की है। इस मौके पर सफल विद्यार्थी भी मौजूद रहे। एसएसई परीक्षाओं के लिए नए बैच 20 जून से शुरू किए जा रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी सेंटर में संपर्क कर सकते हैं।


