ईएमसी के विशेषज्ञों की चेतावनी एनर्जी ड्रिंक बन सकती है जानलेवा

अमृतसर| थकान मिटाने और फुर्ती पाने के लिए युवा तेजी से एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं। यह आदत अब सेहत के लिए खतरा बनती जा रही है। ईएमसी हॉस्पिटल के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय और डॉ. माजिद ने चेतावनी दी है कि एनर्जी ड्रिंक्स अनुवांशिक हृदय रोग से पीड़ित लोगों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। डॉक्टरों के अनुसार, इन ड्रिंक्स में कैफीन, टॉरिन और अन्य उत्तेजक रसायन अधिक मात्रा में होते हैं। ये रसायन दिल की सामान्य धड़कन को बिगाड़ सकते हैं। इसे मेडिकल भाषा में कार्डियक अरेथमिया कहा जाता है। यह स्थिति अचानक हृदयगति रुकने जैसी गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। डॉ. संजय ने बताया कि एनर्जी ड्रिंक्स युवाओं की दिनचर्या का हिस्सा बनते जा रहे हैं। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि यह ड्रिंक्स दिल की बीमारी वाले लोगों के लिए बेहद खतरनाक हैं। जिन लोगों की हृदय की विद्युत प्रणाली पहले से कमजोर होती है, उनके लिए यह पेय जान का खतरा बन सकते हैं। डॉ. माजिद ने कहा कि कार्डियक अरेथमिया के लक्षणों को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *